Education

डी.डी.यू. गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने जारी की नई फीस सूची, जानिए कितनी बढ़ी आपके कोर्स की फीस? स्कॉलरशिप में किस कोर्स का कितना फीस भरना लिस्ट

डी.डी.यू. गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए नियमित और स्ववित्तपोषित कोर्सों की नई फीस संरचना जारी कर दी है। इस बार कुछ कोर्सों की फीस में हल्का इजाफा किया गया है, जबकि कई कोर्स पहले की तरह ही रखे गए हैं।

नियमित कोर्सों में बी.ए., बी.एससी., बी.एड., एल.एल.बी., एम.ए. और एम.एससी. जैसे विषय शामिल हैं। बी.ए. (प्रयोग सहित) की पहली वर्ष की फीस ₹4333 और तीसरे वर्ष तक ₹4683 तय की गई है।बी कॉम की फीस भी इसी श्रेणी में है। एल.एल.बी. की फीस ₹3819 से ₹4319 तक, जबकि एम.ए./एम.एससी. की ₹4519 से ₹5019 रखी गई है।

पीएचडी कोर्सों में प्रयोग सहित ₹20011 और प्रयोग रहित ₹18011 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

WhatsApp Image 2025 11 13 at 4.23.25 PM

स्ववित्तपोषित कोर्सों में फीस में काफी अंतर देखा गया है। बी.कॉम. (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) ₹36283, बी.एच.एम.सी.टी. ₹67333, और बी.टेक व एम.बी.ए. की फीस ₹1 लाख से अधिक रखी गई है। वहीं बी.सी.ए. व बी.बी.ए. जैसे कोर्सों की फीस ₹54 हजार के आसपास है।

सबसे ज्यादा फीस डी.फार्मेसी कोर्स की है — पहली वर्ष ₹1,45,066 और दूसरी वर्ष ₹72,733 रुपये।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि वे विभागीय नोटिस या वेबसाइट से फीस की पुष्टि कर समय पर भुगतान करें

इसे भी देखें – DDU Gorakhpur Result 2025 Out

Aadit Singh

Aadit Singh ExamDwarPlus के Founder हैं। इन्होंने Mechanical Engineering में B.Tech किया है और इन्हें Blogging का 1 वर्ष का अनुभव है। ExamDwarPlus के माध्यम से Aadit युवाओं को सही Career Guidance, शिक्षा से जुड़ी जानकारी और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।
EXPERTISE: Career Guidance